{"_id":"624f290de813c544a7768c6d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd236545485","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी के मामले में तीन गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में दो दिन पहले एक जंगल में एक प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े मिले थे, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव दौताई के जंगल में एक प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े मिले थे, जिसमें पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पशु के अवशेषों को जंगल में गड्ढा कर दबवा दिया था और गढ़ कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने टीम के साथ गोकशी की घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू की, सीओ पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को जब पुलिस टीम मेरठ रोड पर गश्त कर रही थी, उस समय आरोपियों की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव में ईदगाह के पास घूम रहे आरोपी शमशाद, उम्मैद और इस्लाम निवासी दौताई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोकशी के दौरान उपयोग किए गए छुरे और रस्सी भी बरामद की। जिसके बाद आरोपियों को नामजद करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।