फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन देते गढ़ के सामाजिक संगठन के कार्यक? - फोटो : GARH
बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस द्वारा पत्रकार के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने से गुस्साए सामाजिक संगठनों ने नगर में पैदल मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल, भ्रष्टाचार निवारण संघ के पदाधिकारी पंकज लोधी, समर्थ शिक्षा सेवा समिति सचिव उमेश लोधी, गंगा आरती समिति संचालक कपिल नागर, तीर्थपुरोहित समाज के पदाधिकारी पंडित राजकुमार लालू आदि गढ़ चौपला शहीद पार्क पर एकत्र हुए। सभी संगठनों ने संयुक्त रुप से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सभी सामाजिक संगठनों ने नारे लगाए। व्यापारियों ने कहा कि देश के संविधान में सभी को अपनी अपनी बातों को रखने के मूल अधिकार दिए हुए हैं, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल विपरीत हो रही है। जो लोग समाज की परेशानी और उनके उत्पीड़न को समाचार पत्रों से शासन प्रशासन तक पहुंचकर समस्याओं को हल कराते हैं, आज उन्हीं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बलिया में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी की गई है, जो लोकतंत्र की हत्या के बराबर है, यदि इसी तरह से सच्चाई दिखाने और छापने वालों पर कार्रवाई होगी, तो आम आदमी की आवाज को भी कोई नहीं रोक पाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बलिया के जो पत्रकार गिरफ्तार हुए हैं, उनके मामले में सीएम को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर पत्रकारों को रिहाई के आदेश करने चाहिए। इस मौके पर मोहित कंसल, श्रवण अरौड़ा, अभिषेक, शिवम, राकेश, मनोज, इकबाल चौधरी, सुनील, मयूर गर्ग, सुनील, शिवम, अजय कुमार, कामिल, विपिन सिंघल, पवन, विकास केवट, घनश्याम निषाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में पैदल मार्च निकालते विभिन्न सामाजिक संगठन।

बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में पैदल मार्च निकालते विभिन्न सामाजिक संगठन।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed