{"_id":"624886d0162a514c661657b6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd236284020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को खेत में खींचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को खेत में खींचने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को खेत में खींचने की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। डीजीपी के निर्देश पर दो अप्रैल से प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाओं व मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो अभियान सघनता के साथ चलाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन सिंभावली क्षेत्र में पहले दिन ही अभियान फेल होता दिखाई दिया। मनचलों ने एक छात्रा को खेतों में खींचने की कोशिश की, जिससे पुलिस सतर्कता की पोल खुलकर सामने आ गई।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती इंटर की छात्रा है, जो शनिवार की सुबह सिंभावली से ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही थी। गांव बड्ढा के निकट जंगल में दो युवकों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे खेतों में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर मनचलों ने युवती को छोड़ दिया और भागने की कोशिश की। लेकिन पीछा कर राहगीरों ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं ग्रामीणों व स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंभावली क्षेत्र में मनचलों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। चार दिन पहले भी परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से मनचलों में पुलिस का खौफ नहीं है।
सिंभावली पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्र में लगातार गश्त, चेकिंग और एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। संवाद