{"_id":"623f43ce0a5c3c1711360ef7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2359306151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर के प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर के प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्सर प्रधान पर सरकारी धन के गबन का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बक्सर के ग्राम प्रधान पर पंचायत सचिवों ने सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
ग्राम पंचायत सदस्य भारत, शाहिद, प्रीति शर्मा, भावना, ललित, राजन और राहुल ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि करीब एक वर्ष से ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों की अनुमति के बिना गांव में कार्य करा रहा है, कई स्थानों पर उन कार्यों का विरोध किया जाता है। कई कार्य गांव में ऐसे करा दिए हैं, जिनका वर्क आर्डर भी नहीं हो पाया है। गांव में सफाई के नाम पर लाखों रुपये की रकम पंचायत के खाते से निकाली जा रही है। आरोप लगाया कि एक निजी अस्पताल के बराबर में प्लॉट में टीन शेड, बैंकेट हॉल के पीछे इंटरलॉकिंग कार्य बिना वर्क ऑर्डर कराए गए, वहीं अन्य कार्यों के लिए पांच लाख की धनराशि निकाली गई है। पंचायत घर में खड़े पेड़ों की धनराशि का गबन किया गया और ग्राम पंचायत की ईंट और गांव में टूटे चैनलों को बेचा गया है, जिनका कोई लेखा जोखा उपलब्ध नहीं है।
डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी, आरोप सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद