फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तेंदुए के डर से खेतों पर नहीं जा रहे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव झड़ीना में शुक्रवार की रात को पिंजरा चेक करते वन कर्मी। - फोटो : GARH
तेंदुए के डर से खेतों पर नहीं जा रहे किसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव झड़ीना में तेंदुए का खौफ ग्रामीणों में बढ़ता जा रहा है। गांव के लोग जंगल जाने से भी डर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया है। टीम के सदस्य रात में भी गश्त कर रहे हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है।
शुक्रवार सुबह झड़ीना निवासी परमानंद के घेर में बंधी दो बकरियों को तेंदुए ने शिकार बना लिया था। तेंदुए द्वारा बकरियों पर हमले की खबर से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों में अब खेतों पर जाने में भी डर बना हुआ है। स्कूल कॉलेज आने जाने वाले बच्चे भी घर से निकलने में कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार गांव में तेंदुआ आ चुका है। हर समय खतरा बना रहता है, बच्चों को भी घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे हैं, अभी केवल भूसे से ही काम चल रहा है। अगर तेंदुआ जल्द नहीं पकड़ा गया तो और ज्यादा दिक्कत हो सकती है। वहीं शनिवार को भी वन विभाग की टीम ने गांव और जंगलों में गश्त की, लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

पिंजरे में बांधा कुत्ता
तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के मकसद से जंगल के बीच में रखे पिंजरे में एक कुत्ते को बांध दिया है, जिससे तेंदुआ अपने शिकार के लिए पिंजरे में पहुंचे तो फंस सके। इसके अलावा गांव वन विभाग की टीम को भी अलर्ट किया हुआ है, लगातार गश्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, वनक्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed