फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मंडल रेल प्रबंधक ने निर्माणाधीन मालगोदाम का निरीक्षण किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में रेलवे स्टेशन और माल गौदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : GARH
मंडल रेल प्रबंधक ने निर्माणाधीन मालगोदाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मंडल रेल प्रबंधक ने गढ़ स्टेशन पर पीपीपी मॉडल से बनाए जा रहे माल गोदाम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

रेलवे स्टेशन पर बना रहे मालगोदाम के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने कहा कि भारतीय रेल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर पीपीपी मॉडल पर कार्य कर रही है, जिससे यात्रियों को सुविधाएं मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े। उन्होंने मालगोदाम के निर्माण कार्य में लगी संस्था के अधिकारियों को लेबर रूम, सीजीएस रूम, कर्मचारियों के लिए कैंटीन, मालगोदाम तक 700 मीटर सड़क निर्माण के साथ ही बिजली के खंभों का जल्द से जल्द निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। वहीं उन्होंने कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को 15 दिन का समय दिया। जिसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि मालगोदाम का निर्माण होने से गढ़ और आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साधन भी मिलेंगे। वहीं उन्होंने स्टेशन परिसर में सफाई व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोनू लूथरा, मंडल अभियंता रॉकी तुराह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed