फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज के लिए सगी बहनों की हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज के लिए सगी बहनों की हत्या की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दहेज में कार, 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दो सगी बहनों की हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िताओं के भाई की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी दो बहनों का निकाह जुलाई 2017 में जनपद मेरठ के एक गांव निवासी दो भाइयों के साथ किया था। जिसमें उसने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों बहनों के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दो कार और 10 लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा न कर पाने पर आरोपियों ने उसकी बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर उसने तीन बार में दो लाख 45 हजार रुपये भी आरोपियों को दिए, जिससे कुछ दिनों तक आरोपी शांत रहे, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि उसकी एक बहन के साथ ननदोई, जेठ और ससुर ने दुष्कर्म भी किया, वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 7 मार्च को आरोपियों ने उसकी दोनों बहनों के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या की कोशिश की। जिसकी जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ बहनों की ससुराल पहुंचा। जहां से पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिलाओं के पति जान मोहम्मद, वसीम, ससुर खालिद, सास सरोज, जेठ अजर मोहम्मद, आस मोहम्मद, जेठानी मोमीना, रूबी, ननद फरजाना, शबनम, ननदोई साजिद व सद्दाम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed