फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दोस्तों ने युवक से किया कुकर्म, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दोस्तों ने युवक से किया कुकर्म, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में दो दोस्तों ने एक युवक के साथ कुकर्म किया, अधिक रक्तस्राव होने के कारण मेरठ के अस्पताल में युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने शव को बहादुरगढ़ थाने में लाकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा रहता है। जिसका छोटा भाई गांव में अकेला ही रहता है। दुल्हैंडी की शाम करीब 8 बजे उसके भाई के मकान से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जहां उसका भाई लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। इस बारे में पड़ोसियों ने पुलिस और उसे सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई से पूछताछ की, तो उसने बताया कि दो दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाकर शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया, जिन्होंने लकड़ी का बेलन जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। चीखने और शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उसके भाई को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन और ग्रामीण मृतक का शव लेकर शनिवार की रात बहादुरगढ़ थाने पहुंच गए। जिन्होंने शव को थाने में रखकर हंगामा करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

कोट -
सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर टिंकू उर्फ रूपेश और राहुल के खिलाफ कुकर्म, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed