{"_id":"621a609bd892c153d6424bc4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2346506198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ सीएचसी आएं तो मरीज का बिस्तर साथ लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ सीएचसी आएं तो मरीज का बिस्तर साथ लाएं
विज्ञापन
कृष्ण तीमारदार
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ सीएचसी आएं तो मरीज का बिस्तर साथ लाएं
गढ़मुक्तेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा वार्ड में बदहाल व्यवस्था प्रसूताओं पर भारी पड़ रही है। हालत यह है कि मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तर तक नहीं हैैं। जो मरीज अस्पताल में भर्ती होते हैं, उनकी तीमारदार ही घर से बिस्तर आदि लेकर आते हैं। हाल ही में हापुड़ सीएचसी के जच्चा बच्चा वार्ड में अव्यवस्था की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। वहीं सीएमओ को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाएं पर ध्यान देने के आदेश दिए थे। लेकिन गढ़ सीएचसी में डीएम के आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है।
घर से लाना पड़ा बिस्तर
सरकारी अस्पताल में सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। क्योंकि घर से बिस्तर लाना पड़ रहा है, जबकि अस्पताल को बिस्तर की व्यवस्था करनी चाहिए, इस मामले में जांच होनी चाहिए। - गीता, बिहूनी
सफाई व्यवस्था में खानापूर्ति
अस्पताल में मेरी पत्नी की डिलीवरी हुई है। अस्पताल में मच्छरदानी तक की व्यवस्था नहीं है। जितने दिन यहां रहे तब कोई सफाई करने भी नहीं पहुंचा। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। - कृष्ण, ब्रजघाट
विज्ञापन
कोट -
फिलहाल कोविड के चलते बिस्तर की सुविधा नहीं दी जा रही थी, लेकिन अब टीम को निर्देशित कर सभी व्यवस्थाओं को सुचारु कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश भारती, सीएचसी अधीक्षक

गीता तीमारदार- फोटो : GARH

गड़ के अस्पताल में बेडों पर नहीं बिछाई गई बेडशीट।- फोटो : GARH