फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों की मिल प्रबंधन से दो घंटे हुई वार्ता, नहीं बनी सहमति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
किसानों की मिल प्रबंधन से दो घंटे हुई वार्ता, नहीं बनी सहमति
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली चीनी मिल के गेट पर चल रहा भाकियू का धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। डीसीओ, एसडीएम समेत मिल प्रबंधन व किसानों की वार्ता का एक बार फिर कोई नतीजा नहीं निकल पाया। जिसके चलते भाकियू ने 25 फरवरी को महापंचायत की घोषणा की है।
जनपद हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर चल रहे किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी सिंभावली चीनी मिल पहुंचे। जिन्होंने किसानों के बीच बैठकर उनसे वार्ता की और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मिल प्रबंधन से वार्ता की बात कही। जिसके बाद करीब दो बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने सिंभावली चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक करन सिंह व अन्य अधिकारियों को भी धरना स्थल पर बुला लिया।
विज्ञापन

डीसीओ, एसडीएम, मिल प्रबंधन और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच करीब दो घंटे तक बकाया गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता चली। जिसमें सीजीएम करन सिंह ने कहा कि फिलहाल मिल गत पेराई सत्र का 17 करोड़ और वर्तमान पेराई सत्र के प्रथम सप्ताह में खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर सकती है। जिस पर अधिकारियों ने किसानों से सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन भाकियू गत और वर्तमान पेराई सत्र का पूरा भुगतान एक साथ लेने की मांग पर अड़ गई। काफी जद्दोजहद के बाद भी भाकियू और किसान टुकड़ों में भुगतान लेने के लिए राजी नहीं हुए। जिसके चलते वार्ता एक बार फिर विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 को होगी मंडल स्तरीय महापंचायत
भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि मिलों द्वारा चीनी की बिक्री लगातार की जा रही है, लेकिन किसानों का भुगतान नहीं दिया जा रहा। मिलों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को धरना स्थल पर मंडल स्तरीय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और किसानों से वार्ता कर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा।

धरने में ये लोग रहे मौजूद
छठे दिन धरने में दिनेश त्यागी, जीते चौहान, नानकचंद शर्मा, गुलजार खां, मनवीर सिंह, कैप्टन राजेश, श्याम सिंह, शब्बू चौधरी, पीके वर्मा, महिपाल चौहान, ममता शर्मा, पूनम शर्मा, चांदनी, गीता, बबीता, आरिफ प्रधान, खुशनूद जूनियर, नौशाद अली, शाहने आलम, प्रमोद हूण, अमित शर्मा, सुभाष प्रधान, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह समेत सैकडों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed