फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुरानी कार खरीदने के चक्कर में युवक से ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑनलाइन कार खरीदने के चक्कर में युवक से ठगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ावली निवासी युवक से ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर ठगों ने खाते से रकम उड़ा ली। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
गड़ावली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुरानी कार खरीदने के लिए मोबाइल पर वेबसाइट तलाश रहा था। इसी बीच एक विज्ञापन आया, जिस पर क्लिक किया तो विभिन्न कारों के मॉडल आ गए। जिसमें उसने एक कार पसंद करते हुए उस पर दिए गए संपर्क सूत्र पर फोन करके कार के बारे में जानकारी मांगी, तो कार बेचने वाले ने उसके मोबाइल पर कार की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए एक लिंक भेज दिया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 8 हजार तीन सौ रुपये निकल गए। खाते से पैसे निकलने का संदेश मिला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने जब आरोपी ठग से संपर्क करना चाहा, तो फोन बंद जाने लगा।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में गढ़ कोतवाली में भी साइबर हेल्प डेस्क बनाया हुआ है, वहां पर शिकायत दर्ज कराए, जिसकी जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed