फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मूलरूप से थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है पीड़िता ने बृहस्पतिवार को गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह दिसंबर 2021 से गढ़ नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही है। मकान मालकिन का धेवता भी उसके घर पर आना जाना था। 15 दिन पहले आरोपी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से बना ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले 15 दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जिसमें क्षेत्र के गांव दौताई निवासी उसका एक साथी भी शामिल है, जो उसे नशे के इंजेक्शन लगाकर बेहोश करता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। 26 जनवरी को किसी तरह वह किराए के मकान से निकालकर अपनी खाला के घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद महिला ने आरोपी व उसके सहयोगी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वहीं आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed