फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज भदस्याना गांव में जनसंपर्क करेंगे सीएम योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आज भदस्याना गांव में जनसंपर्क करेंगे सीएम योगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव भदस्याना में पहुंचेंगे। सीएम के आगमन की व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पड़ाव डाल दिया है। गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में फुलवारी लगाकर हरा भरा कर दिया गया है। जिस मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, उसकी भी सफाई करा दी गई है।
डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने बृहस्पतिवार को भदस्याना में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके अलावा हेलीपैड का मुआयना किया। इस मौके पर तहसीलदार विवेक भदौरिया, सीडीओ प्ररेणा सिंह, बीडीओ आनंद विजय सिंह, एफएसओ मनु शर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहां कहां जाएंगे योगी : भदस्याना के सर्व हितेषी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सीएम योगी हेल्पीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद इंटर कॉलेज में करीब पांच सौ लोगों को संबोधन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सीएम योगी अपनी कार से बीच गांव में पहुंचकर पैदल डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे, जिसके बाद वह वापस हेलीकॉप्टर में बैठकर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed