{"_id":"61eee2f4fef1ac1a5b59b2b3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd233175919","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा प्रत्याशी को नोटिस
गढ़मुक्तेश्वर। बिना अनुमति जुलूस निकालने और कोविड नियमों का पालन न करने पर एसडीएम गढ़ ने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रविंद्र चौधरी को नोटिस जारी किया है।
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को रविंद्र चौधरी ने क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर और बदरखा में जनसंपर्क कर जुलूस निकाला। जिसमें करीब 100 से 150 लोग एकत्र हुए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जुलूस निकालने पर आदर्श आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन किया गया है। वहीं जनपद में लागू धारा-144 का भी पूरी तरह उल्लंघन हुआ है। जिसके चलते रविंद्र चौधरी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। यदि इस दौरान स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो आदर्श आचार संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद