{"_id":"61e45f773e0a7b6db909dbb5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23278848","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में यात्रा के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में यात्रा के दौरान युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में यात्रा के दौरान युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में सवार यात्री की अचानक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
रविवार को सीतापुर डिपो की एक बस सीतापुर से दिल्ली जा रही थी। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गंगा यात्रा प्लाजा के निकट जैसे ही बस पहुंची, तो एक यात्री ने चालक व परिचालक को बताया कि उसके बराबर में बैठे यात्री की अचानक मृत्यु हो गई है। जिसके बाद बस चालक हरि राम ने 112 नंबर पर कॉल पर यात्री की अचानक मौत के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त शिवदर्शन लाल ( 42) निवासी अलावलपुर थाना मुमताजपुर जनपद सीतापुर के रूप में हुई। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने नोएडा निवासी उसके चचेरे भाई राकेश कुमार को सूचना दी। जिसके बाद परिजन ब्रजघाट चौकी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, चौकी पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, संभवत: बीमारी के चलते ही शिवदर्शन लाल की मौत हुई है। जिसके बाद परिजन बिना कार्रवाई शव को साथ लेकर लौट गए।