फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ विधानसभा से आभा चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी - फोटो : GARH
गढ़ विधानसभा से आभा चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कांग्रेस हाईकमान ने गढ़ विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वर्ष 2019 में गढ़-अमरोहा सीट पर हुए लोकसभा चुनाव में सचिन चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे। वर्तमान के विधानसभा चुनाव में हाईकमान ने सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी को गढ़ विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेसियों ने आभा चौधरी को फूल माला देकर बधाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, डॉ. फराहिम, राकेश मोहन शर्मा, राकेश डिश, चंद्रपाल कैन, हरीश पुरुषोत्तम, त्रिनेत्र गोयल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पहली बार महिला कार्यकर्ता को मिला टिकट
कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव से पहले ही घोषणा की थी, जिसमें 403 सीटों में से 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को प्रत्याशी बनाना तय हुआ था। जिसको लेकर इस बार गढ़ विधानसभा में कांग्रेस से पहली बार किसी महिला कार्यकर्ता को टिकट मिला है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर की निवासी हैं। जिनका मायका और जन्म स्थान जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र का गांव खैरपुर-सैदपुर है। वह एमए, बीएड के साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन और ह्यूमन राइट्स में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं। वह वर्ष 2018 से कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed