{"_id":"61d47f3dbd0c8977302bb4a9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2322284182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का लालच देकर 6 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का लालच देकर 6 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन दोगुना करने का लालच देकर 6 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी गैंगस्टर के आरोपी अशोक और धर्मपाल समेत चार पर धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये हड़पने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
दिल्ली के घड़ौली निवासी प्रिया कौशिक ने बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसके पिता अजय शर्मा नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक चौहान और उसके साथियों ने लालकुआं गाजियाबाद में रिलाइंस सिक्योरिटी के नाम से एक कार्यालय खोला था। जिसमें निवेश कराने के नाम पर काफी लोगों को जोड़ा हुआ था। कंपनी संचालकों का एक एजेंट उसके पिता अजय शर्मा से मिला, जिसने उन्हें भी 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर झांसे में ले लिया। उसके पिता ने कई किस्तों में छह लाख रुपये कंपनी में जमा कराए, कुछ दिन तक तो रिटर्न मिलता रहा, लेकिन फिर पैसा मिलना बंद हो गया। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय पर पहुंचकर अशोक, धर्मपाल और उसके साथियों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। बाद में पता चला कि वह फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की रकम लेकर फरार हो गए हैं। जिसके बाद थाने में आरोपी अशोक चौहान, उसके साले अशोक और धर्मपाल समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि धोखाधड़ी करने के मामले में पांच आरोपी पहले से ही जेल में है। वहीं पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सौ से अधिक लोगों ने कराई रिपोर्ट दर्ज
अशोक चौहान, धर्मपाल, अशोक समेत पांच आरोपी पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वालों पर सौ से अधिक पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। वहीं बहादुरगढ़ थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। वहीं पांचों आरोपियों के जेल में होने के बावजूद भी लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।