फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नौकरी लगवाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी, तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नौकरी लगवाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी, तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ निवासी एक व्यक्ति समेत उसके रिश्तेदारों से सिंभावली क्षेत्र निवासी तीन सगे भाइयों ने नौकरी दिलाने और बैंक लिमिट बनवाने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली है। नकदी वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने तीनों भाइयों के खिलाफ सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हापुड़ के आंबेडकर नगर गली नंबर 05 मुरादपुर रोड नई मंडी निवासी महक सिंह ने सिंभावली थाने में तहरीर देकर बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव कुराना निवासी योगेंद्र शर्मा और उसके दो भाई राकेश उर्फ दीपक व अनुज शर्मा उसके परिचित हैं। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2018 में योगेंद्र शर्मा ने उसके दोनों बेटों की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके लिए योगेंद्र और उसके भाइयों ने पैसों की मांग की। दोनों बेटों की सरकारी नौकरी लगने के लालच में वह आरोपियों की बातों में फंस गया, जिसके बाद उसने 10 जून 2018 से लेकर अब तक आरोपियों को डेढ़ करोड़ से अधिक रुपये दे दिए। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लग पाई, जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। वहीं जानकारी करने पर पता चला कि सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी देवेंद्र कुमार से भी नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी 27 लाख रुपये ले चुके हैं। इसके साथ ही उसके एक परिचित महीपाल सिंह निवासी गांव अक्खापुर से बैंक लिमिट बनवाने के नाम पर आरोपियों ने 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसे लेकर उसने आरोपियों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तीनों भाइयों को नामजद करते हुए कार्रवाई और उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर योगेंद्र शर्मा, राकेश उर्फ दीपक और अनुज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed