{"_id":"618c0b927c5a3203e96874d3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd229141133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर शो और रंगीन फव्वारा बनेगा आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर शो और रंगीन फव्वारा बनेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा तट पर चल रहा लेजर शो।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेजर शो और रंगीन फव्वारा बना आकर्षण का केंद्र
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान ब्रजघाट के शहरी मेले में लेजर शो और रंगीन फव्वारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। दिन ढलने के बाद लेजर शो के माध्यम से क्षेत्र का पौराणिक और एतिहासिक महत्व दिखाया जाएगा।
3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से ब्रजघाट गंगा तट पर लेजर शो-रंगीन फव्वारे का निर्माण जल निगम द्वारा कराया जा चुका है। जिसके चलने से गंगा तट का नजारा रंगीन हो जाता है।
श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, गंगा सभा आरती समिति के कपिल नागर, विशाल गोयल ने बताया कि जिस समय लेजर शो चलाया जाता है, गंगा तट पर हजारों की भीड़ एकत्र हो जाती है। मेलावधि में भी गंगा आरती के साथ ही यह मुख्य आकर्षण होगा। जल निगम के एसडीओ अर्जुन सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान भी प्रतिदिन लेजर शो और रंगीन फव्वारा चलाया जाएगा। ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु इसका आनंद उठा सकें । (संवाद)