{"_id":"618ac75ebd9931764b0d5cf5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd229084821","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द चालू होगा बदरखा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द चालू होगा बदरखा अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरखा अंडरपास जल्द चालू कराने का निर्देश
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर गढ़-अमरोहा लोकसभा सांसद ने एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद ने गंगा पुल और बदरखा अंडरपास को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। ताकि आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
गंगानगरी ब्रजघाट में स्थित गेस्ट हाउस पर सांसद कुंवर दानिश अली ने एनएचएआई पीडी राकेश सूद, सीडीओ उदय सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कुंवर दानिश अली ने कहा कि नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट गंगा का पुराना पुल लंबे समय से बंद पड़ा है। इसकी कई वर्षों से मरम्मत चल रही है। पिछले दिनों एनएचएआई ने नवंबर में पुल चालू करने की बात कही थी। वहीं बदरखा के निकट निर्माणाधीन अंडरपास अभी तक भी चालू नहीं हो सका है। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा मेलावधि में आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों को हाईवे पर जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आम जनता की परेशानी को देखते हुए दो दिन में गंगा पुल व बदरखा अंडरपास चालू होने चाहिए। सांसद ने अधिकारियों के साथ गंगा पुल का निरीक्षण भी किया। बैठक के बाद राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पउप्र अध्यक्ष मनवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि एनएच चौड़ीकरण के चलते सिंभावली और अठसैनी में नाले क्षतिग्रस्त हैं, जिससे सर्विस रोड पर जलभराव हो रहा है। इससे छात्रों व राहगीरों को परेशानी होती है और बीमारी फैल रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। संवाद