फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही किशोरी का पीछा करते हुए छेड़छाड़ कर रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी सिंभावली में रेलवे रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ती है। जो बुधवार की शाम करीब चार बजे ट्यूशन पढ़कर अपने घर पैदल ही वापस लौट रही थी। इसी बीच पड़ोस के गांव में रहने वाला एक युवक बाइक से उसका पीछा करने लगा। जिसने किशोरी पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। युवक की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर और दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है। किशोरी व युवक के परिजनों को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed