फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लापता किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने दबिश दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
लापता किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मुंबई से करीब एक माह पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने सिंभावली में दबिश दी। किशोरी को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस मुंबई लौट गई।
मुंबई के पवई थाने के एएसआई ननशेर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बुधवार को सिंभावली क्षेत्र में रेलवे रोड पर पहुंची। जहां उन्होंने एक मकान पर दबिश देकर एक युवक सुमित निवासी सिंभावली को हिरासत में ले लिया। जिसकी निशानदेही पर मुंबई से 12 सितंबर को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को भी बरामद कर लिया। एएसआई ननशेर ने बताया कि मुंबई के पवई थाना क्षेत्र के मोरारजी नगर निवासी एक महिला ने 13 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि लापता किशोरी की मोबाइल गेम के जरिए सिंभावली निवासी युवक सुमित से मित्रता हुई। करीब एक वर्ष पहले दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। एएसआई ने बताया कि 12 सितंबर को सुमित मुंबई पहुंचा, जिसने फोन कर किशोरी को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बुलाया और किशोरी को अपने साथ लेकर सिंभावली लौट गया।
विज्ञापन

मोबाइल के आधार पर मिली लोकेशन
एएसआई ने बताया कि पुलिस किशोरी और अपहरणकर्ता के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व सुमित के मोबाइल की लोकेशन सिंभावली में मिली। जिसके बाद दबिश देकर दोनों को सुमित के घर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि सिंभावली पुलिस को साथ लेकर मुंबई से आए एएसआई ने दबिश देकर मुंबई से लापता किशोरी व एक युवक को बरामद किया है। जिन्हें साथ लेकर पुलिस मुंबई लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed