{"_id":"61706c42058331662c63d027","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2280583189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने दबिश दी
गढ़मुक्तेश्वर। मुंबई से करीब एक माह पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी की तलाश में मुंबई पुलिस ने सिंभावली में दबिश दी। किशोरी को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस मुंबई लौट गई।
मुंबई के पवई थाने के एएसआई ननशेर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बुधवार को सिंभावली क्षेत्र में रेलवे रोड पर पहुंची। जहां उन्होंने एक मकान पर दबिश देकर एक युवक सुमित निवासी सिंभावली को हिरासत में ले लिया। जिसकी निशानदेही पर मुंबई से 12 सितंबर को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को भी बरामद कर लिया। एएसआई ननशेर ने बताया कि मुंबई के पवई थाना क्षेत्र के मोरारजी नगर निवासी एक महिला ने 13 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि लापता किशोरी की मोबाइल गेम के जरिए सिंभावली निवासी युवक सुमित से मित्रता हुई। करीब एक वर्ष पहले दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। एएसआई ने बताया कि 12 सितंबर को सुमित मुंबई पहुंचा, जिसने फोन कर किशोरी को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बुलाया और किशोरी को अपने साथ लेकर सिंभावली लौट गया।
मोबाइल के आधार पर मिली लोकेशन
एएसआई ने बताया कि पुलिस किशोरी और अपहरणकर्ता के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व सुमित के मोबाइल की लोकेशन सिंभावली में मिली। जिसके बाद दबिश देकर दोनों को सुमित के घर से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
सीओ पवन कुमार का कहना है कि सिंभावली पुलिस को साथ लेकर मुंबई से आए एएसआई ने दबिश देकर मुंबई से लापता किशोरी व एक युवक को बरामद किया है। जिन्हें साथ लेकर पुलिस मुंबई लौट गई है।