फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कंप्यूटर सेंटर संचालक के खाते से निकाली नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कंप्यूटर सेंटर संचालक के खाते से निकाली नकदी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर में एक कंप्यूटर सेंटर संचालक के खाते से साइबर ठगों ने 6 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी कासिफ ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसने एक निजी बैंक की शाखा में खाता खोला हुआ है। पीड़ित का कहना है कि वह रविवार को किसी काम से मेरठ गया हुआ था। जहां जरूरत पड़ने पर उसने एक एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन दो बार प्रयास करने के बाद भी नकदी नहीं निकली। बताया कि इसके थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। कासिफ ने बताया कि साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से एक बार में 3000 और दूसरी बार में 3450 रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ गढ़ = साइबर क्राइम और ठगी से बचने के लिए बैंक खाते की डिटेल, एटीएम कार्ड का पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। वहीं, एटीएम से नकदी निकालने के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। एटीएम का इस्तेमाल करते समय अंजान व्यक्ति को केबिन में न आने दे और ना ही अंजान व्यक्ति की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed