{"_id":"616b149dac9b004d7d5e7856","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2278280117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
गढ़मुक्तेश्वर। लखीमपुर खीरी हिंसा और कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गढ़ में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वहीं हापुड़ में पुलिस ने किसानों से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस की किसानों से नोकझोंक भी हुई। वहीं कई किसान नेताओं को पुलिस ने नजरबंद भी कर दिया। वहीं किसानों ने खीरी हिंसा में गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी जल्द न होने पर सोमवार को कुचेसर चौपला पर रेल रोकने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़ में भाकियू नेता दिनेश खेड़ा ने अपने कैंप कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और कृषि कानून वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।
वहीं गढ़ खादर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में किसान नेता सरदार वीरेंद्र सिंह को एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। इसके अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ता शब्बू चौधरी, परवेज चौधरी, दिनेश शर्मा और सिंभावली में कुशलपाल आर्य, सरदार कुंवर सिंह समेत अन्य कई किसान नेताओं को नजरबंद किया गया।
विज्ञापन
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने पीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में अब्बास, शकील, नफीस अहमद, तसव्वर, नदीम अहमद, अतहर, आस मौहम्मद, शौकीन, मुतिउर्रहमान, इस्लाम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान और एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मदद्देनजर कुछ देर के लिए नजरबंद रखा गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।