फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नकद भुगतान के लिए सस्ता गन्ना बेच रहे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ क्षेत्र में चल रहा गन्ना क्रेशर। - फोटो : GARH
नकद भुगतान के लिए सस्ता गन्ना बेच रहे किसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शासन ने चीनी मिलों का पेराई सत्र 20 अक्तूबर से शुरू करने के आदेश दिए हैं। लेकिन किसान नकद भुगतान के लिए सस्ते दाम पर क्रेशरों पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। क्योंकि चीनी मिलों ने अभी तक गत पेराई सत्र का भुगतान भी नहीं किया है।
सिंभावली शुगर मिल पर गन्ने का गत पेराई सत्र का करीब 192 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। गत वर्ष सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र 28 अक्तूबर को चालू हुआ था। मगर वर्तमान पेराई सत्र के लिए अभी तक मिल प्रबंधन तारीख तय नहीं कर पाया है। जबकि शासन ने 20 अक्तूबर से पेराई सत्र चालू करने के आदेश दिए हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में किसान नकद भुगतान के लिए सस्ते दाम पर क्रेशरों पर गन्ना बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बोले किसान प्रतिनिधि
- कोल्हू पर 180 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
कोल्हुओं पर 180 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। रुपयों की जरूरत के कारण सस्ते दाम पर किसान गन्ना बेचने को मजबूर हैं। - कुशलपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के चारे की किल्लत बढ़ी
शुगर मिल चालू न होने के चलते मवेशियों के लिए चारे की किल्लत बनी हुई है। इसलिए कोल्हुओं पर गन्ना डाला जा रहा है। - अजय त्यागी, जिला संरक्षक भाकियू भानु
जल्द पेराई चालू न होने पर करेंगे आंदोलन
पेराई सत्र के संबंध में मिल प्रबंधन सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। यदि सत्र समय पर चालू न हुआ, तो मिल का घेराव किया जाएगा। - चौधरी विरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू
मिल चालू होने पर मिलेगा सही दाम
शासन से गन्ने का मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है, लेकिन कोल्हुओं पर 180 से 200 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। मिल चालू होने पर सही दाम मिल सकेगा। - ईश्वर त्यागी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संगठन

27 तक पेराई सत्र चालू होने की संभावना
मिल का पेराई सत्र चालू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कुछ मशीनों की मरम्मत अभी बाकी है। 27 अक्तूबर तक मिल का पेराई सत्र चालू होने की संभावना हैं। - करन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, सिंभावली शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed