{"_id":"6168775fe762022ae01554d8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2277253106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखैड़ा में डेंगू पॉजिटिव मिला बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखैड़ा में डेंगू पॉजिटिव मिला बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखैड़ा में डेंगू पॉजिटिव मिला बच्चा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव जखैड़ा में एक बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। वहीं आसपास के गांवों में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप नहीं लगाया गया है।
गढ़ ब्लॉक के गांव जखैड़ा रहमतपुर, कटीरा जाफराबाद, सदरपुर, डेहरा, नेकनामपुर नानई में वायरल बुखार का प्रकोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कैंप नहीं लगाया है। इसके चलते ग्रामीणों को झोलाछाप चिकित्सकों से उपचार कराना पड़ रह है। गांव जखैड़ा में एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। परिजनों ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में बच्चे को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगवाया जाएगा। इसके बाद जांच कराते हुए दवाओं का वितरण कराया जाएगा।