{"_id":"6165d9238ebc3e965872b2c9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227607396","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, सीओ के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, सीओ के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
गढ़ तहसील पर हड़ताल के दौरान मौजूद अधिवक्ता।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, सीओ के खिलाफ नारेबाजी की
गढ़मुक्तेश्वर। मुकदमों की सुनवाई न होने और वकील के अपहरण के मामले में कार्रवाई न होने पर बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। वकीलों ने एकत्र होकर कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी पर मुकदमों की सुनवाई न करने, शांति भंग के मामलों में बिना सुनवाई आरोपियों को जेल भेजने और सीओ पवन कुमार पर मुरादाबाद एसओजी के खिलाफ कार्रवाई न होने से बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर में आक्रोश है। गुस्साए बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा और सचिव चौधरी अवनीश के नेतृत्व में सोमवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी करते हुए एसडीएम कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की थी। वकीलों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
सीओ कार्यालय के बाहर एकत्र होकर वकीलों ने सीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार जारी रखा। बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि एसओजी मुरादाबाद द्वारा गढ़ बार के अधिवक्ता का अपहरण और उसके साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन कोतवाली पुलिस और सीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वकीलों ने कहा कि यदि जल्द ही एसओजी मुरादाबाद के कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो केंद्रीय संघर्ष समिति के साथ बार एसोसिएशन मेरठ जाकर मंडलायुक्त से वार्ता करेगा। इस मौके पर रामरतन, संजीव समंतराज, सत्यप्रकाश चौहान, अंबार अली, मिलिन कुमार, आनंद भाटी, सुहेल खान, राजकुंवर चौहान, दीपक, हरकेश गिरि समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद