फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर भाजपा नेता द्वारा किसानों को खालिस्तानी बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
नगर के जवाहर गंज मंडी निवासी भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य कमल त्यागी ने तीन दिन पूर्व अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन के दौरान हुए घटना क्रम में किसानों को खालिस्तानी समेत अन्य शब्दों का उल्लेख किया था। पोस्ट के वायरल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। हालांकि विरोध होने पर कमल त्यागी ने पोस्ट को हटा दिया। लेकिन बृहस्पतिवार की रात भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे का समय बीत गया। लेकिन कमल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिससे नाराज भाकियू कार्यकर्ता और खादर क्षेत्र के किसान गढ़ चौपला स्थित गुरुद्वारा पर एकत्र हुए। वहां से सभी कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सीओ पवन कुमार ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक किसानों ने कोतवाली से हटने से इंकार कर दिया। काफी देर बाद अधिकारियों के समझाने पर किसान शांत हुए। हालांकि शनिवार की दोपहर 12 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर टोल फ्री कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा विक्रम सिंह, दिनेश त्यागी, सरदार कुंवर सिंह, जीते चौहान, पीके वर्मा, ज्ञानेश्वर त्यागी, रामपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सचिन त्यागी, लखविंदर सिंह, माखन सिंह, बृजपाल सिंह, उमेश सिंह, परमजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, विपिन चौधरी, रोनू, परवेज चौधरी,मूलचंद चौहान, मुबारक अली, दीपक चौहान, एकलव्य सहारा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
आरोपी कमल त्यागी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का प्रयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- पवन कुमार, सीओ
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed