{"_id":"615f3f8b8ebc3eab0676008b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227309246","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खालिस्तानी बताने पर घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खालिस्तानी बताने पर घेरी कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को खालिस्तानी बताने पर घेरी कोतवाली
गढ़मुक्तेश्वर। लखीमपुर की घटना को लेकर गढ़ के एक भाजपा नेता ने किसानों को सोशल मीडिया पर खालिस्तानी बताकर पोस्ट डाल दी। इसके विरोध में कोतवाली पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को गढ़ नगर के एक भाजपा नेता ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट डाल दी। इसमें भाजपा नेता ने लखीमपुर की घटना में हुई किसानों की मौत को खालिस्तानी लिखा हुआ था। इसे देख किसानों समेत भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और सोशल मीडिया पर भाजपा नेता को किसान विरोधी बताने लगे। वहीं भाजपा नेता को जैसे ही सूचना मिली की किसान पोस्ट से आक्रोशित हो रहे हैं तो उन्होंने तुरंत अपनी फेसबुक से पोस्ट को हटा दिया। लेकिन इस बीच कई लोगों ने फेसबुक से डाली गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसके बाद गुस्साए भाकियू नेता कुशलपाल आर्य, परवेज चौधरी, राजेंद्र सिंह, बोबी चौधरी, आबिद, शाहिद चौधरी और सिख समाज के वीरेंद्र सिंह, गुरलाल सिंह, सरनजीत सिंह, हरजिंद ने बृहस्पतिवार रात को कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग की। सीओ पवन कुमार का कहना है कि किसानों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सोशल मीडिया पर डाले गई पोस्ट की जांच कराई जा रही है।