{"_id":"615c97a98ebc3e4acd316fa7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227193893","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के रुपये मांगने पर परिवार पर हमला, पांच घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में दूध के रुपये मांगने पर युवकों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया। साथ ही कार पर पथराव कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। जिनमें से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी शाहिद ने बताया कि गांव के ही रहने वाले निजाम पर उसके दूध के करीब 70 हजार रुपये बकाया हैं। सोमवार को वह रुपये लेने के लिए गया तो निजाम के भतीजे फरमान ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जिनके चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचा। इसके थोड़ी देर बाद ही निजाम अपने साथ कय्यूम, फरमान, शाकिब, शोएब और मोनिस को लेकर उसके घर में घुस गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजन बीच बचाव करने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। मारपीट में उसकी पत्नी शाहिन, भाभी शबाना, शबनम व भतीजा जीशान घायल हो गए। जब उसका भाई राशिद थाने में तहरीर देने के लिए कार से जाने लगा, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और पथराव कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने सभी आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शाकिब, निजाम, कय्यूम और फरमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जिनके साथियों की तलाश की जा रही है।