फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिवक्ता को एसओजी ने उठाया, गढ़ कचहरी में हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिवक्ता को एसओजी ने उठाया, गढ़ कचहरी में हड़ताल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एसओजी मुरादाबाद द्वारा साथी अधिवक्ता को गढ़ कोतवाली से उठाने, अभद्रता और मारपीट के मामले को लेकर गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ता कामकाज बंद कर हड़ताल पर रहे। जिन्होंने एडीजे(एससी/एसटी) कोर्ट हापुड़ में पहुंचकर मामले को लेकर बहस की और कोर्ट की कार्रवाई सुनी।
गढ़ नगर में मंगलवार को गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष चौधरी अशरफ अली की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी अशरफ अली ने कहा कि 5 सितंबर को किसी मामले में एसओजी मुरादाबाद की टीम ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबिश दी थी, जिसमें कुछ युवकों को एसओजी टीम ने हिरासत में लिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अधिवक्ता संजीव समंतराज गढ़ कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

जबरन उठाकर ले जाने का लगाया आरोप
बार अध्यक्ष चौधरी अशरफ अली ने कहा कि एसओजी मुरादाबाद के सदस्यों ने पूछताछ करने पर अधिवक्ता संजीव समंतराज के साथ गढ़ कोतवाली में अभद्रता की। जिसके बाद जबरन उन्हें उठाकर अपने साथ जनपद अमरोहा की सीमा तक ले गए, लेकिन बार एसोसिएशन के दबाव के चलते गजरौला में छोड़कर चले गए। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस दौरान एसओजी टीम ने संजीव के साथ मारपीट भी की। जिसके चलते अधिवक्ताओं में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे(एससी/एसटी) कोर्ट न्यायलय में किया वाद दायर
बार अध्यक्ष ने बताया कि गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से एसओजी मुरादाबाद के खिलाफ एडीजे(एससी/एसटी) हापुड़ के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसकी सुनवाई 21 सितंबर को निर्धारित की गई थी। मंगलवार को बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता मामले में बहस और कार्रवाई सुनने के लिए एडीजे(एससी/एसटी)न्यायालय में रहे। जिसके चलते गढ़ न्यायालय में कामकाज का बहिष्कार कर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बार अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में एसओजी टीम पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं अधिवक्ताओं से अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते गढ़ कचहरी में पहुंचे वादकारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस मौके पर विकास भारद्वाज, पवन कंसल, ब्रजभूषण गर्ग, जुनैद अहमद, लक्ष्मीनारायण समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed