{"_id":"614235538ebc3ea756374a38","slug":"hapur-news-garh-news-gbd225959654","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल जनवरी में चालू होगा 440केवी बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल जनवरी में चालू होगा 440केवी बिजलीघर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में 440केवी बिजलीघर की जनवरी 2022 में चालू होने की संभावनाएं हैं। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल विद्युत लाइन खींचने का काम बाकी है। जिसके चालू होने से सिंभावली के 220केवी बिजलीघर पर लोड कम होगा और गढ़-ब्रजघाट को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। बिजलीघर के निर्माण में लगभग 280 करोड़ की लागत आएगी। बिजलीघर बनाने वाली एल एंड टी कंपनी द्वारा बी विद्युत लाइन खींचने का काम किया जाएगा।
दूसरे जिलों को होगी बिजली आपूर्ति
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अफजाल अहमद ने बताया कि बिजलीघर के बनने से बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा समेत अन्य जनपदों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा गढ़ व ब्रजघाट के गांवों की आपूर्ति भी बेहतर होगी।
तीर्थ नगरी को मिलेगी 24 घंटे आपूर्ति
अफजाल अहमद ने बताया कि गढ़ में अभी तक केवल 220केवी का एक ही बिजलीघर है। जिससे सिंभावली, गढ़ नगर, ब्रजघाट, बहादुरगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति दी जाती है। जिसके चलते उक्त बिजलीघर पर काफी लोड है। वहीं सिकंदरपुर में 440केवी बिजलीघर बनने से गढ़ क्षेत्र के सब स्टेशनों को राहत मिलेगी। तीर्थ नगरी गढ़ को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
गढ़ उपकेंद्र को भी मिलेगी आपूर्ति
एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि सिंभावली सब स्टेशन में खराबी आने, ग्रिड फेल होने से गढ़ की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लेकिन सिकंदरपुर सब स्टेशन चालू होने के बाद इस तरह ही परिस्थिति में गढ़ उपकेंद्र को आपूर्ति मिल सकेगी। जिससे गंगानगरी में बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी।
- क्या कहते हैं विधायक
सिकंदरपुर में बन रहे 440केवी बिजलीघर का निर्माण कार्य जनवरी 2022 तक पूरा कराया जाना है। जिससे गढ़ क्षेत्र के अलावा अन्य जनपदों की बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो सकेगा। वहीं सीएम योगी द्वारा गंगानगरी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाने का जो वादा किया था, वह भी पूरा हो जाएगा। -कमल सिंह मलिक, विधायक गढ़