फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जंगल में नाले से मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
जंगल में नाले से मिला महिला का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव शरीफपुर के जंगल के नाले से 36 वर्षीय महिला का गर्दन रेता हुआ और अधजला शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। वहीं एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच कर पुलिसकर्मियों को दिशानिर्देश दिए।
बुधवार की सुबह सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर के प्रधान मनवीर नागर ने गांव के जंगल में एक बरसाती नाले में अज्ञात महिला का शव पड़े होने की सूचना दी। कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 36 वर्षीय महिला का गला रेतकर हत्या करने के बाद उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए उसे जलाने की भी कोशिश की गई थी। पुलिसकर्मियों ने महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला। वहीं सूचना मिलते ही सीओ पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर जांच की। मौके पर टूटी हुई बेल्ट, प्लास्टिक की केन हुईं बरामद
विज्ञापन

लाखन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान महिला द्वारा पहना हुआ सोने का लॉकेट, बिछुए, पॉजेब मिले हैं। इसके अलावा मौके से फॉरेंसिक टीम को एक टूटी हुई बेल्ट, बीयर की केन के साथ ही प्लास्टिक की एक केन भी बरामद हुई है। घटना स्थल पर खून फैला हुआ है। संभवत: इसी स्थान पर हत्या कर महिला को जलाने की कोशिश की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने निरीक्षण कर दिए दिशानिर्देश
सूचना के बाद एसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। वहीं जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त कर घटना का खुलासा करने का भी निर्देश दिया।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि संभवत: जंगल में ही महिला की हत्या की पहचान मिटाने के लिए जलाने का प्रयास किया गया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं स्वॉट टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed