{"_id":"613901d58ebc3e1ef054d576","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2255500184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने हिम्मतपुर रोड पर छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में शिकायत की है। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान उनका पीछा करते हुए पहुंचे कुछ युवकों ने छींटाकशी कर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मनचलों ने युवती को धमकी भी दी। इस बीच कॉलेज के अन्य छात्रों को आता देखकर मनचले भाग निकले। जिसके बाद छात्रा ने कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से इस संबंध में शिकायत की। जिसकी सूचना प्रधानाचार्य ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक मनचले भाग निकलने में कामयाब हो चुके थे। बता दें कि पहले भी सिंभावली में हिम्मतपुर रोड, रेलवे रोड, हरौड़ा मोड़ समेत अन्य स्थानों पर छात्राओं से छेड़छाड़ और छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन एक-दो मामलों को छोड़कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सिंभावली के आरएसएम, आरएसके इंटर कॉलेज, माउंट कोलंबस, किसान पीजी कॉलेज प्रबंधन समेत कोचिंग सेंटर संचालकों ने उक्त रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। वहीं एंटी रोमियो अभियान के साथ ही महिला सशक्तीकरण को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। मनचलों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
----
कोई भी करें परेशान तो लें हेल्पलाइन की मदद
कार्यवाहक एसओ लाखन सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति होने वाले अत्याचारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए शासन द्वारा 181, 1076, 112, 1091 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही जनपद हापुड़ पुलिस ने भी 9412223343 और महिला साइबर लाइन नंबर 9620864950 जारी किए हैं। छेड़छाड़ और परेशान करने वालों के खिलाफ महिलाओं को बिना झिझक तुरंत ही इन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
----
मनचलों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गढ़ सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को मनचलों के खिलाफ अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। वहीं एंटी रोमियो अभियान भी चलाया जा रहा है। मनचलों की धरपकड़ के लिए स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। -पवन कुमार, सीओ गढ़