फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे चोरी के एक ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। चालक को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जिसके बाद पुलिस ने चालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि नानपुर चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव सोमवार को मेरठ रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच गढ़ की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। चालक ने पुलिस टीम को चेकिंग करते देखकर ट्रक मोड़कर भागने की कोशिश की। चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि ट्रक को वापस मुड़ता देखकर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक से ट्रक के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस आरोपी समेत ट्रक को कोतवाली ले आई। जहां ट्रक के इंजन नंबर और चेसिस नंबर की जांच की गई, जहां चेसिस नंबर मिटा हुआ था। ट्रक चालक गालिब ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने गांव लिसड़ी निवासी वासिब से ट्रक लिया था, जिसमें जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव शाहजहापुर निवासी सलमान भी शामिल था। गालिब ने बताया कि वह ट्रक की नंबर प्लेट को बदलकर चला रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं आरोपी गालिब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed