फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आसपा कोर कमेटी सदस्य 17 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
आसपा कोर कमेटी सदस्य 17 साल पुराने मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य/पश्चिमी उप्र. प्रभारी, पूर्व बसपा नेता और उसके भाई को न्यायालय से जारी वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी 17 साल पहले हुए एक मामले में आरोपी हैं, जो न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि फरवरी 2004 में क्षेत्र के गांव भरना निवासी भगवत की पत्नी चंद्रा देवी की खेतों पर गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके विरोध में बसपा नेताओं को साथ लेकर लोगों ने सड़क पर जाम लगाते हुए तोड़फोड़ भी की। जिसमें हंगामा कर रहे लोगों के साथ पुलिस की काफी तनातनी हुई थी। गांव हिम्मतपुर निवासी हाजी सबील वर्तमान में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य/पश्चिमी उप्र प्रभारी हैं, और उनका भाई शकील उस समय बसपा में थे। राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष लालाराम वर्मा द्वारा हाजी सबील, शकील व कई लोगों को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ क्रिमिनल एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें हाजी सबील और उनके भाई शकील के खिलाफ उक्त मामले में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed