फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राविधिक सहायक पर बंदरों ने किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
hapur news
प्राविधिक सहायक पर बंदरों ने किया हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र में कृषि विभाग में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक के पद पर तैनात सतीश शर्मा नगर के मोहल्ला आदर्शनगर में परिवार के लोगों के साथ रहते हैं। सोमवार की सुबह सतीश शर्मा अपने घर की छत पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया। उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन झुंड में शामिल बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। जिन्होंने कई जगहों पर काटकर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बंदरों के झुंड को भगाकर उन्हें बचाया, लेकिन तब तक बंदर उन्हें घायल कर चुके थे। परिजनों ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, लोगों का कहना है कि गढ़ नगर में बंदरों का उत्पात काफी बढ़ा हुआ है। जो घरों की छत और आंगन में सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। घरों में घुसकर खाने का सामान उठाकर ले जाते हैं। वहीं हर समय बच्चों व महिलाओं को बंदरों के हमले का डर बना रहता है। लोगों ने पालिका-प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ईओ संजीवन राम यादव का कहना है कि पहले भी कई बार मथुरा से कलंदर बुलाकर बंदरों को पकड़वा कर घने जंगलों में छुड़वाया गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed