{"_id":"612bd8698ebc3e61cf7dfebf","slug":"hapur-news-garh-news-gbd224975689","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर चढ़ा
विज्ञापन
गढ़ खादर क्षेत्र में कुदैनी की मढैय्या में रास्ते पर भरा पानी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर चढ़ा
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। येलो अलर्ट के निशान से कुल 4 सेंटीमीटर नीचे रह गया है, जिसके चलते खादर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं तहसील प्रशासन ने भी संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को गांवों में पहुंचकर निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड में पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजनौर बैराज से एक लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा नदी का 198.49 मीटर से बढ़कर 198.69 पहुंच गया है। जिससे रविवार को दिन निकलते ही खादर क्षेत्र में बसे 15 से अधिक गांवों का हजारों हेक्टेयर जंगल, उसमें लहलहा रहीं फसल और गांवों से जुड़े अधिकांश रास्ते जलमग्न हो गए। कई गांवों में बाहरी छोर पर बसी आबादी भी चौतरफा पानी से घिर गई है। जिसको देखकर लगने लगा है कि गंगा के रौद्र रूप खादर क्षेत्र के लोगों को परेशानी बन सकती है। केंद्रीय जल आयोग के के अनुसार 24 घंटे के भीतर गंगा के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। रविवार की देर शाम को गढ़-ब्रजघाट गंगा का जलस्तर घटकर समुद्रतल से 198.69 मीटर के निशान तक पहुंच गया है, जिससे गंगा नदी उफान पर दिख रही है।