{"_id":"612bd4518ebc3e7a1604b913","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2249744100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर रहेगी ड्रोन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर रहेगी ड्रोन की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर रहेगी ड्रोन की नजर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर में शराब बनाने और बेचने वालों पर अब ड्रोन से नजर रखी जा रही है। आगरा और अलीगढ़ में जहरीली शराब से लोगों की मौत होने के बाद क्षेत्र में भी आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। यहां अवैध शराब बनने और बिक्री को रोकने के लिए आए दिन छापा मार रहा है। रविवार को भी नेशनल हाईवे समेत अन्य जगहों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से जंगलों की भी निगरानी की जा रही है।
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि डीएम के आदेश से क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गढ़ खादर में कई जगह ऐसी हैं, जहां पर घने जंगलों के बीच शराब बनाई जाती है। इसलिए आबकारी टीम ने रविवार को गांवों की आबादी और जंगलों में ड्रोन कैमरे से घंटों निगरानी की। मगर हालांकि इस दौरान अवैध शराब संबंधी कुछ भी संदिग्ध दिखाई नहीं पड़ा। इसके अलावा आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ खादर के गांव रेतेवाली मढै़या, भगवंतपुर, नयाबांस, रामपुर न्यामतपुर, शाहपुर समेत अन्य गांवों में लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई भी अवैध शराब की बिक्री या बनाने का काम करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
हाईवे पर ढाबों पर भी किया निरीक्षण
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि नेशनल हाईवे पर ट्रक ढाबे समेत अन्य ढाबों पर भी टीम के साथ चेकिंग की गई, जिसमें कोई अवैध शराब बेचता नहीं मिला। वहीं क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण कर सेल्समैनों को भी बाहरी व अवैध शराब की बिक्री न करने की कड़ी हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि इसी तरह से चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या बनाने की सूचना मिलती है तो तुरंत उसकी सूचना आबकारी टीम को दें, जिससे समय रहते आरोपी पर कार्रवाई की जा सके। संवाद