फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भगवंतपुर के जंगल में छापा मारकर पकड़ी 54 लीटर शराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर क्षेत्र के जंगल में मिले लहन को नष्ट करती आबकारी टीम। - फोटो : GARH
भगवंतपुर के जंगल में छापा मारकर पकड़ी 54 लीटर शराब
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। प्रदेश में अवैध और कच्ची शराब के सेवन से कई लोगों की मौत होने के बाद ही विभागीय अधिकारियों की नींद खुलती है। पिछले दिनों आगरा में शराब पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में भी आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रवर्तन टीम के साथ आबकारी विभाग ने क्षेत्र में अभियान चलाया, जिसमें कई जगह छापा मारा गया और शराब की दुकानों की भी जांच की गई। इस दौरान 54 लीटर कच्ची शराब व लहन बरामद किया हुआ।
गढ़ आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने मेरठ प्रर्वतन दल के आबकारी निरीक्षक एनके मिश्र, संजीव तिवारी, राजकमल सिंह के साथ क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर ओवर रेटिंग होने और निर्धारित समय के अलावा शराब की बिक्री होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही गांव भगवंतपुर, नया बांस, चक वाली मढै़या, काकठेर की मढै़या, लठीरा, अब्दुल्लापुर, रेतों वाली मढै़या समेत अन्य गांवों और उनके जंगलों में भी छापा मार कार्रवाई की। आशुतोष दुबे ने बताया कि गांव भगवंतपुर के जंगल में एक खेत में 40 लीटर तैयार कच्ची शराब और 2500 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। पुलिस टीम ने शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। वहीं गांव शेरा कृष्णा वाली मढै़या में एक मकान से महिला को 14 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने, अवैध रूप से शराब बनाने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध और कच्ची शराब की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। वहीं जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ ने बताया कि जनपद में आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवैध और कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, जिसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed