{"_id":"612934398ebc3e14f15e3bce","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2248535103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश से परेशान महिला ने गंगा में छलांग लगाई
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते गंगा में छलांग लगा दी, जिसको गोताखोरों और पुलिस ने सकुशल गंगा से बाहर निकाला और मौके पर पहुंचे परिजनों को सुपुर्द किया।
ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को दिल्ली के शाहदरा निवासी एक महिला ब्रजघाट गंगा पुल पर घूम रही थी। इसी दौरान महिला ने काफी देर घूमने के बाद गंगा पुल पर बनी रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में स्नान करने वाले लोगों ने महिला को गंगा में डूबते देख शोर मचा दिया, जिसको देखकर गंगा तट पर बैठे गोताखोरों ने महिला को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में महिला को सकुशल गंगा से निकाल लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जिसके बाद महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया। इस दौरान महिला ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने के मकसद से गंगा में छलांग लगाई थी।
चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों को बुलाकर कड़ी हिदायत देने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। संवाद