फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा का जलस्तर 32 सेंटीमीटर चढ़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर क्षेत्र में सड़कों पर पहुंचा पानी। - फोटो : GARH
गंगा का जलस्तर 32 सेंटीमीटर चढ़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा के जलस्तर में गत 24 घंटे में तेजी से बढ़त दर्ज की गई। जिसके चलते जलस्तर 198.28 मीटर से बढ़कर 198.60 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते ग्रामीणों में दहशत है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में बाढ़ का खतरा मंडराने से ग्रामीण परेशान हैं।
मैदानी क्षेत्रों समेत पहाड़ों की बारिश समेत बिजनौर बैराज से छोड़े जाने से ब्रजघाट का जलस्तर पिछले दिनों से लगातार चढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की शाम तक 24 घंटे में ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार की शाम छह बजे ब्रजघाट में जलस्तर 198.60मीटर के निशान पर पहुंच गया। वहीं, अभी भी बिजनौर बैराज से जल का डिस्चार्ज जारी है। जलस्तर चढ़ने से एक बार फिर कुदैनी की मढ़ैया, लठीरा, गड़ावली समेत करीब आधा दर्जन गांवों के जंगलों में गंगा का पानी भरना शुरू हो गया है। खेतों में खड़ी फसलों में पानी भरने से किसान परेशान हैं। वहीं, चारे की किल्लत एक बार फिर सामने आने लगी है। ग्रामीण चरन सिंह, रामकिशोर, महकार, सद्दन, मनोज, निरंजन समेत अन्य लोगों का कहना है कि पिछले दिनों जलस्तर कम होने के बाद कुछ राहत मिली थी, बाढ़ का खतरा टलने लगा था, लेकिन अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जलस्तर बढने से दोबारा बाढ़ की संभावना बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शुक्रवार को ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.60मीटर रहा, वहीं बिजनौर बैराज से करीब 90 हजार क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया जा रहा है। जो शनिवार की शाम तक क्षेत्र में पहुंचेगा। जिससे जलस्तर कुछ और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। बाढ़ चौकियों के माध्यम से गंगा के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर से बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed