फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आलमनगर में पहुंचे अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आलमनगर में पहुंचे अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौपाल का आयोजन किया। इसमें मौके पर पहुंचे विभिन्न अधिकारियों ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और जल्द ही निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत आलमनगर में बृहस्पतिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। डीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में चौपाल में लोगों की समस्या सुनीं गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, भूमि विवाद, विद्युत, शौचालय, पीएम आवास योजना समेत विभिन्न समस्याओं के बारे में चौपाल में मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया। जहां अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बीडीओ मयंक सक्सेना ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की समस्या को दर्ज कर जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। वहीं, डीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों के हित के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई हुई हैं। जिसमें पीएम फसल बीमा योजना, सीएम कन्या अनुदान योजना, कृषि यंत्रों, उज्ज्वला योजना समेत कई अन्य योजनाएं गरीब तबके के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई हुई है। इस मौके पर संजीव भारद्वाज, नितिन चौधरी, ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल चौहान, सर्वेश चौहान, कालीचरण चौहान, बबली चौहान, वीरेंद्र चौहान, सत्यदेव चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed