{"_id":"612690628ebc3e7a2519a5e3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2247292181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के बैंक खाते से 19 हजार निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के बैंक खाते से 19 हजार निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के बैंक खाते से 19 हजार निकले
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते से 19 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी युवक दीपांशु ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका बैंक खाता सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर मस्ताननगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। मंगलवार की देर शाम उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पहले 9 हजार और दूसरी बार में 10 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। जिसके बाद उसने तुरंत संबंधित बैंक शाखा के अधिकारी को सूचना देकर अपना एटीएम बंद करा दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने ना तो कोई ऑनलाइन शॉपिंग की है और ना ही अपने बैंक खाते से जुड़ी डिटेल किसी भी व्यक्ति से साझा की है। इसके बावजूद भी बैंक खाते से रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम से संबंधित है। पीड़ित को साइबर सेल भेजा गया है। इसके साथ ही अपने स्तर से भी मामले की जांच की जा रही है।