{"_id":"612538bc8ebc3e7a0e2eef5b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd224669212","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैठ में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैठ में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैठ में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैठ में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। वहीं चार लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को शांतिभंग की धारा में निरुद्ध कर लिया। इससे पूर्व भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी नैमचंद और विकास पड़ोस में रहते हैं, जिनके परिवारों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। सोमवार की रात घर के बाहर कूड़ा और गंदगी डालने को लेकर नैमचंद और विकास के बीच एक बार फिर कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों के परिजन एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों लाठी-डंडे चले। वहीं एक दूसरे के घरों पर पथराव भी किया। जिसमें एक पक्ष से विकास और दूसरे पक्ष से अरूण, मुन्नू और नैमचंद घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तरफ से विकास, सोनू, अमन, विनोद, शिब्बू, नैमचंद और सोने को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई।
बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है, इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। वहीं मारपीट और लूट की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि आपसी विवाद और मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।