{"_id":"611ff4308ebc3e06046cd8d4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd224463893","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन न होने पर अकेले दम पर लड़ा जाएगा चुनाव : केसी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन न होने पर अकेले दम पर लड़ा जाएगा चुनाव : केसी त्यागी
विज्ञापन
केसी त्यागी से वार्ता करते गढ़ क्षेत्र के लोग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन न होने पर अकेले दम पर लड़ा जाएगा चुनाव : केसी त्यागी
गढ़मुक्तेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी जनता दल यू ने भाजपा समेत गठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने किसानों की मांग को जायज बताते हुए बंटवारे में सम्मान जनक सीट नहीं मिलने पर बिना गठबंधन चुनाव लड़ने की चेतावनी दी है।
भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी शुक्रवार को डीआर इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक देवराज त्यागी की तेरहवीं में भाग लेने आए। इसके उपरांत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आज किसान और गांव संकट के दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि किसान की औसत मासिक आय महज आठ हजार रुपये रह गई है, जो एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी कम है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का आठ हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया चल रहा है, लेकिन रिकवरी जारी होने के बाद भी मिलों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों को बिजली, खाद, बीज और उपकरणों पर सब्सिडी मिलने के साथ ही गेहूं, धान, गन्ना समेत दलहन और तिलहन की फसलों की एमएसपी बढ़ाई जानी चाहिए। केसी त्यागी ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्राथमिकता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक के तौर पर ही चुनाव लड़ने की है, जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता हो चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को भी इससे अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को पहल करनी चाहिए, क्योंकि सम्मानजनक समझौता नहीं होने पर जदयू सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, हरिराज त्यागी, आकिल त्यागी, कमल त्यागी, अरुण त्यागी, नदीम फारूक, गफ्फार खां, कांग्रेस नेता डॉ.फराहीम, कृष्णकांत, मेजर भीष्म त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।