{"_id":"611ab5048ebc3e42fa08b42a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd224218942","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात व युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात व युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात व युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर के एक निजी अस्पताल में जन्म लेने के कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। वहीं, उसके थोड़ी देर बाद ही एक युवक इंजेक्शन लगवाने के बाद कुर्सी से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी साबिर की गर्भवती पत्नी रूशदा को सोमवार की सुबह नगर के कोतवाली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लाया था। जहां रूशदा ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। रूशदा को प्रसव कराने के लिए उसका भतीजा जीशान अस्पताल में लेकर आया था। जो इस दौरान मेडिकल स्टोर में बैठा हुआ था। अचानक जीशान की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। नवजात बच्ची और युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तुरंत ही मृतकों के परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों को शांत कराया। मृतक जीशान के भाई गुलजार ने आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरती गई, जिससे उसके भाई की मौत हुई है। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।