फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कुंडल लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से कुंडल लूटने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके पैर में गोली लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि रात करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान फुलड़ी नहर पर बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया, तो युवक ने बाइक नहर किनारे रोक दी। जैसे ही पुलिस बढ़ी, तो उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से बदमाश के दायें पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नूर मोहम्मद निवासी किठौर जनपद हापुड़ बताया है। जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर 11 अगस्त को महिला के कुंडल और उसकी ननद से मंगलसूत्र लूटा था। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में कुंडल व चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जिसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी करते हुए उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed