फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हरियाली अमावस्या पर ब्रजघाट में 50 हजार लोगों ने किया स्नान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में सावन अमावस्या पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : GARH
हरियाली अमावस्या पर ब्रजघाट में 50 हजार लोगों ने किया स्नान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सावन मास की हरियाली अमावस्या पर ब्रजघाट समेत लठीरा और पुष्पावती पूठ के घाटों पर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।
श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसमें पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व है। रविवार को विभिन्न प्रदेशों समेत आसपास के जनपदों से गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे 50 हजार श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्रमण के बीच मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। वहीं काफी श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्म शांति के लिए पूजन भी किया। श्रद्धालुओं ने गंगानगरी के मंदिरों में पहुंचकर अपने-अपने ईष्ट देवों की पूजा की और कोरोना संक्रमण से निजात की कामना की। इसके अलावा गांव लठीरा और पुष्पावती पूठ के घाटों पर भी हजारों स्थानीय लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

-कोतवाली रोड पर हुआ भंडारा
गढ़ नगर में कोतवाली रोड पर भक्तों द्वारा हरियाली अमावस्या पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण करते हुए क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की। नवीन, सुंदर, दीपक, तेजपाल, सुमित, दीपांशु, ललित, पुनीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाग कॉलोनी में हुआ हवन
नगर की बाग कॉलोनी में भक्तों ने श्रावण अमावस्या पर पंडित विनोद शास्त्री द्वारा कराए गए विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति दी। इस दौरान भक्तों ने क्षेत्र में खुशहाली, सुख-शांति और अमन समेत कोरोना संक्रमण से निजात की प्रार्थना की। वहां दिव्यांश, पूजा, वर्षा, मुस्कान, शशांक, निधि, उमा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed